प्रदेश युवा संरक्षक मनोनीत होने पर बाबू सिंह राणावत का भव्य स्वागत

BHILWARA
Spread the love

*ब्यूरो चीफ पुनित चपलोत*
भीलवाड़ा। श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेश युवा संरक्षक मंडल में बाबू सिंह राणावत को मनोनीत किए जाने पर समाज बंधुओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उनके निवास स्थान पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज बंधुओं ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर बाबू सिंह राणावत का आत्मीय स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उपस्थित वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राणावत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समाज संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर संस्थान की प्रदेश युवा अध्यक्ष कांता कंवर कारोई, सहसचिव भगवती कंवर सांखला, नारी शक्ति सेवा संस्थान की जिला अध्यक्ष मंजू कंवर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह एडवोकेट कारोई सहित अनेक समाज बंधु, गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने बाबू सिंह राणावत को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।