BHILWARA

बलदरखा में विकास को नई दिशा : नव निर्मित कक्षा-कक्ष व सहकारी समिति संचालन कक्ष का लोकार्पण


मांडलगढ़।
विकास की सतत धारा और जनकल्याण की भावना के साथ ग्राम बलदरखा में शनिवार को शिक्षा और सहकारिता से जुड़ी दो महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं का विधायक गोपाल खण्डेलवाल द्वारा  लोकार्पण किया गया। समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बलदरखा में नव निर्मित कक्षा-कक्ष तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति में नवनिर्मित संचालन कक्ष का उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और सहकारिता ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। नए कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा, वहीं समिति का संचालन कक्ष स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करेगा।



कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, नगरपालिका चेयरमैन संजय डांगी, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन वैष्णव, पूर्व चेयरमैन विनोद ओस्तवाल, जिला परिषद सदस्य हरीलाल जाट, पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार सनाढ्य, सत्यनारायण सुथार, बूथ अध्यक्ष विनोद आमेटा, कन्हैयालाल सुथार, श्यामलाल शर्मा सहित अनेक ग्रामवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button