ट्रेनिंग पूरी कर गेणोली गांव लौटे अग्निवीर दिनेश माली का हुआ भव्य स्वागत

BHILWARA
Spread the love


मांडलगढ़ भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार पैतृक गांव गेणोली पहुंचे जवान दिनेश माली का ग्रामीणों ने उत्साह और गौरव के साथ भव्य स्वागत किया देश सेवा के लिए सेना में शामिल हुए युवा सैनिक के के लिए सम्मान में गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला जगह जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया गया गेणोली  निवासी किसान कालूलाल माली के  सुपुत्र दिनेश माली  मांडलगढ़  चौराहे पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने भारत के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया इसके बाद गांव में ढोल नगाड़े डीजे पर जुलूस निकाला गया स्वागत करते हुए फूल मालाएं पहनाई गई तथा साफ़ बांधकर किया गया  स्वागत समारोह के दौरान पूरा गांव देश भक्ति के रंग में रंग नजर आया 
ग्रामीणों ने कहा कि दिनेश माली की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी समारोह में युवाओं से लेकर बुजुर्गो तक ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और जवान के उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में  सामाजिक कार्यकर्ता  किशन माली , दुर्गा  माली,   भूरालाल माली ,देव माली  गणपत माली , नाथू  माली , लादू माली  जगदीश माली सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी मौजूद रहे