*विश्व योग दिवस पर ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास,योग भारत की प्राचीन अमूल्य धरोहर,डॉ यादव*

BHILWARA
Spread the love




गजानद जोशी जहाजपुर,पंडेर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाचार्य डॉ.चन्द्र प्रकाश भाट के निर्देशन में उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। इसी दौरान डॉ महेश यादव ने आयुर्वेद व स्वस्थ जीवन शैली पर प्रकाश डाला ।वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रशासन एवं सहयोगी विभागों की सराहना की गई। कार्यक्रम में नर्स निरमा कुमारी, योग प्रशिक्षक पूजा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।