बरूंदनी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन, बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

BHILWARA
Spread the love




बडलियास ( रोशन वैष्णव)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को ग्राम बरूंदनी में आखरिया बस स्टैंड स्थित पोलियो बूथ पर पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ चंवरा हनुमानजी मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबूलाल अहीर ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया तथा सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
अभियान का नेतृत्व बरूंदनी अस्पताल प्रभारी डॉ. राहुल चौधरी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान इंद्रा धाकड़, प्रतिभा जाट (एएनएम), आशा सहयोगिनी बबली भट्ट, भुला साहू, श्यामबाला वैष्णव, शारदा देवी, सीमा पंचोली एवं सुपरवाइजर ममता मीणा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने और अभिभावकों को जागरूक करने का कार्य किया।
इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ के राधेश्याम मीणा एवं जीवन पंचोली, प्रशानिक गजेंद्र साहू, वार्ड पंच शिव प्रकाश भट्ट, दुर्गाशंकर वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के इस महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और कहा कि “दो बूंद जिंदगी की” हर बच्चे तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।