BHILWARA

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया नवनियुक्त सीआई श्रद्धा पचौरी का भव्य स्वागत



आसींद ।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय थाने में नवनियुक्त सीआई श्रद्धा पचौरी को तस्वीर भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। परिषद के सदस्यों ने इस अवसर पर थाना अधिकारी पचौरी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और छात्रों एवं समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था और बेहतर होगी। स्वागत कार्यक्रम में परिषद के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं। 

परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस पहल के माध्यम से पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाने और सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जाहिर की।   मौके पर भाग संयोजक राहुल साहू एवं नगर सह मंत्री, दीपक कुमार सोनी पायल सिंह चारण,  दिव्यम शर्मा, दिपक सेन, रवि सेन, संजना, अंकिता, ऐश्वर्या, युवराज, सिंह महेश कुमार बबलु कुमार मौजूद थे । पायल सिंह चारण ने नवनियुक्त थाना अधिकारी पचौरी से महिला सशक्तिकरण को लेकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आसींद राजकीय महाविद्यालय में करने हेतु विचार विमर्श किया ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button