BHILWARA

*बड़लियास कस्बे में नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी*



बड़लियास (रोशन वैष्णव)। बड़लियास कस्बे में गुरुवार सुबह एक नवजात भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कस्बे के एक सुनसान स्थान पर भ्रूण पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने भ्रूण को यहां लाकर फेंका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और यदि किसी के पास इस मामले से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button