BHILWARA

छोटे ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटा, मौत:पिता के क्रिया-कर्म में खर्च हुए पैसों को लेकर हुआ विवाद, पीछे से सिर पर हमला किया

पिता की मौत के बाद क्रिया-कर्म में खर्च हुए पैसों को लेकर दो सगे भाइयों का विवाद हो गया। छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। पलभर में लहूलुहान बड़ा भाई जमीन पर ढेर हो गया। इसके बाद आरोपी भाई फरार हो गया। वारदात बाड़मेर जिले के बीजराड़ इलाके में बुधवार देर रात 11 बजे की है।

[metaslider id=”6401″]



बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम ने बताया- बुधवार रात को नवातला गांव निवासी गुणेशाराम (35) पुत्र अमराराम और उसके सगे भाई किशनाराम (30) के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर बहस हो गई।

[metaslider id=”6448″]



बहस इतनी बढ़ी कि छोटे भाई किशनाराम ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई गुणेशाराम पर हमला कर दिया। सिर के पीछे वाले हिस्से पर वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भाई वहां से फरार हो गया।

FSL टीम और एमओबी पहुंची
बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एफएसएल और एमओबी की टीमें को बुलाया गया। सबूत जुटाए गए। शव को चौहटन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।
पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी भाई की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पत्नी की 6 साल पहले हुई थी मौत
गुणेशाराम (मृतक) किसान था। उसकी पत्नी की करीब 6 साल पहले साल 2019 में मौत हो गई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है।
दोनों भाई एक साथ ही रहते थे। आरोपी छोटे भाई की पत्नी पीहर गई हुई थी। दोनों भाइयों के अलावा बुजुर्ग मां, छोटे भाई की पत्नी और बच्चे एक साथ एक ही घर में रहते हैं।

करीब 3 साल पहले पिता की भी मौत हो चुकी है। पिता की मौत के रीति-रिवाज के कार्यक्रम में रुपए खर्च हुए थे। उसी खर्चे के रुपयों को लेकर छोटा भाई और बड़े भाई में विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ी की छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर मर्डर कर दिया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button