BHILWARA

मॉडल स्कूल में ईवीएम मशीन से हुए बाल संसद के चुनाव अटल लैब में बनाई गई ईवीएम मशीन


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा के बाल संसद के चुनाव निर्विघ्न रूप से संपन्न हुए। इस बार का चुनाव विशेष रहा हैं। व्याख्याता बुद्धि प्रकाश मीणा द्वारा अटल लैब में निर्मित ईवीएम मशीनों के माध्यम से चुनाव करवाया गया। ईवीएम मशीन की खासियत रही है की इसमें नोटा का बटन भी उपलब्ध था जिसमें मतदाता के प्रत्याक्षी समझ में नहीं आने पर नोटा का भी प्रयोग कर सकते थे।

चुनाव प्रभारी लोकेश कुमार चौधरी और रत्ना टेलर ने बताया कि बाल संसद के चुनाव में मुख्य 6 पदों पर चुनाव करवाए गए जिसमें प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री, पर्यावरण मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री प्रमुख थे। प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने बताया कि कुल 36 प्रत्याक्षी मैदान में थे। प्रत्येक पद के लिए 6-6 उम्मीदवारों ने आवेदन किया। मतदान में कक्षा 6 से 8 के भैया बहनों ने भाग लिया। विद्यालय मीडिया प्रभारी परमेश्वर प्रसाद कुमावत, प्रकाश चन्द्र धोबी उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button