BHILWARA

दुर्गा अष्टमी पर सवाईपुर क्षेत्र में गूंजे जयकारे, घर-घर हुई दिहाड़ी माता की पूजा



सवाईपुर (सांवर वैष्णव)।
कस्बे सहित आसपास के कई गांवों में गुरुवार को दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के घर-घर में दिहाड़ी माता की पूजा-अर्चना की गई और मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सोपुरा जाटों का, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा, पिथास, सोलंकिया का खेड़ा सहित कई गांवों में सुबह से ही धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

माता के मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। दिनभर मंदिरों में पूजा-पाठ और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!