BHILWARA

तेज रफ्तार बस ने गोवंश को मारी टक्कर, तीन गायों की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार


भीलवाड़ा। बागौर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बीच सड़क पर बैठी गायों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह घटना करेड़ा मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास हुई, जहां ट्रेवल्स की एक बस ने सड़क पर बैठी पांच गायों को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गौ भक्त मौके पर पहुंचे और बस की तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर बस को रोककर उन्होंने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बस चालक नारायण को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है और बस को जब्त कर लिया गया है। मामले में चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button