BHILWARA

पुलिस ने 24 घंटे में किया मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

करेड़ा । थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए  आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया ।

थानाधिकारी पुरण मल मीणा ने बताया की  जैतारण पाली निवासी पीड़ित मंगलाराम ने शनिवार को थाने में एक रिपोर्ट दी थी , जिसमे पीड़ित ने बताया की एक फैक्टरी में सोते समय रात को चोर उसकी बाइक , दो टॉर्च, तीन एलईडी लाइट , लौहे की चक्री, तांबे का तार का बंडल चोरी कर ले गए । उसने फैक्टरी पर काम करने वाले कैलाश सिंह पुत्र नाथु सिंह, निवासी तलाई बरार, जिला राजसमंद, पर संदेह जताया।


पुलिस टीम ने जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों और मोबाइल सीडीआर के विश्लेषण से आरोपी तक पहुंच बनाई। 24 घंटे में आरोपी कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल, दो टॉर्च, तीन एलईडी और लौहे-तांबे का सामान बरामद किया है ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!