*खेड़ा देवी-देवता की धूप-जोत यात्रा निकली, अच्छी बारिश की कामना की*

BHILWARA
Spread the love



बिजोलिया। नगर में मंगलवार को खेड़ा देवी-देवता की धूप एवं जोत फेरने का पारंपरिक धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धूप एवं जोत यात्रा सुबह 9:15 बजे केसरगंज स्थित खेड़ा कूट माताजी मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से निकली। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र में अच्छी वर्षा की कामना की।

धार्मिक यात्रा में नगर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि 19 जुलाई को अच्छी बारिश एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर परंपरानुसार गांव बाहर का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।