BHILWARA

बिजोलिया में नाबालिग का अपहरण व घर में तोड़फोड़, 24 नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज



बिजोलिया। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण, मारपीट और घर में तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने 24 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि मुख्य आरोपी पिछले कई वर्षों से उसकी नाबालिग पुत्री पर गलत नजर रखता था और विवाह के लिए लगातार दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी व उसके परिजन पूर्व में भी कई बार बालिका को जबरन उठाने का प्रयास कर चुके थे। हाल ही में पीड़ित परिवार ने बालिका का विवाह अन्यत्र तय कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर कथित रूप से अगवा कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने सामाजिक स्तर पर समाधान का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरियों और पत्थरों से हमला कर घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की तथा घर पर भी पथराव किया। इस घटना में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान बताया गया है।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक महिला के साथ मारपीट कर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कपड़े फाड़ने का प्रयास किया गया। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!