महंत श्यामसुंदर दास ने सौंपे 51 हजार गौभक्तों के हस्ताक्षर पत्र

BHILWARA
Spread the love


हरिसेवा धाम में 27 जुलाई को होगा हजारों गौभक्तों  का समागम

गंगापुर

संपूर्ण भारत में चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की एक बैठक नरसिंह द्वारा मंदिर पर आयोजित की गई   बैठक में महंत श्याम सुंदर दास ने गौ महिमा का बखान कर  गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रचारक संत गोवत्स श्री लाल जी महाराज को तहसील के गौभक्तों द्वारा करवाए गए 51 हजार हस्ताक्षर के हस्ताक्षर पत्र सौंपे गए अभियान के  जिला संगठन प्रभारी बाबू लाल टांक , संत लाल जी महाराज  जिला प्रभारी जगदीश तेली द्वारा जिले की सभी तहसीलों में प्रवास कर  गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 27 जुलाई को होने वाली  संकीर्तन प्रार्थना रैली में पधारने का निमंत्रण प्रदान किया जा रहा है बैठक में रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर विश्वप्रताप सिंह  व नंद किशोर तेली ने भी बैठक को संबोधित किया  बैठक में कई गौ भक्तों  के साथ नगर के नागरिक गण उपस्थित रहे