गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गंभीर घायल

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर कांदा चौराहे पर गाय को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय भेजा गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 758 पर कांदा चौराहे पर मंगलवार सुबह गाय को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया, जिसमें बाइक सवार बिहार के सत्येंद्र सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को सवाईपुर चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने पर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया ।।