शक्करगढ़
क्षेत्र के प्रसिद्ध खेड़ा बड़ माताजी मंदिर में मंगलवार प्रातः सवा दस बजे धार्मिक आस्था और श्रद्धा के माहौल में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित सत्यनारायण शर्मा एवं गोविंद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण तथा विधि-विधान के साथ मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न करवाई।
मूर्ति स्थापना के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य और उसके आगामी विकास को लेकर विचार-विमर्श किया तथा सभी से सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर प्रशासक प्रतिनिधि वीरेंद्र मीना, पूर्व सरपंच राकेश खटीक, करनी सेना जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह कानावत, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सेन, भुवाना जी दरोगा, रमेश मेघवंशी, हरिशंकर साहू ,आशीष राज विजय सालवी, मनीष राज, दुर्गालाल मीणा, प्रेमराज रैगर, पुजारी अनिल सालवी, जेपी सालवी सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन पर श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की बात कही।
