गुरुपूर्णिमा पर नारायणधाम आश्रम में आमसभा, संत सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित

BHILWARA
Spread the love



संत निवास निर्माण जल्द पूरा कराने और संस्था का पंजीयन कराने का लिया संकल्प

फूलियाकलां। प्रकाश तोषनीवाल

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल धानेश्वर धाम स्थित नारायणधाम आश्रम में सदस्यों की आमसभा आयोजित की गई। आश्रम के महंत शंकरदास त्यागी महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्माणाधीन संत निवास के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा आश्रम के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से ‘श्री नारायणधाम आश्रम संत सेवा समिति, आश्रम धानेश्वर, फूलियाकलां’ के नाम से संस्था का पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

गठित कार्यकारिणी में महंत शंकरदास त्यागी महाराज को अध्यक्ष, गोपीलाल माली (डामट्या), पप्पूलाल सरुडिया एवं सांवरलाल गोदारा को उपाध्यक्ष, सुनील वैष्णव को कोषाध्यक्ष, महावीर माली को सह-कोषाध्यक्ष, प्रेमस्वरूप शर्मा को सचिव तथा आशाराम वैष्णव को सह-सचिव चुना गया। वहीं रामजस सोमानी, विजय कुमार पाराशर एवं गणेश सोनी को विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आश्रम परिसर में निर्माणाधीन संत निवास का कार्य भामाशाहों के सहयोग से शीघ्र पूर्ण कराने तथा संस्था का विधिवत पंजीयन कराने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में मौजूद सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए आश्रम के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।