*एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ सघन पौधरोपण, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

BHILWARA
Spread the love

‘असलम रंगरेज

काछोला क्षेत्र के लटाला ग्राम में राजस्थान सरकार की “एक पेड़ मां के नाम” योजना के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लटाला में सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
विद्यालय परिसर में कचनार, गुलमोहर, शीशम, जामुन, आंवला, अशोक एवं आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
संस्था प्रधान राजमल रेगर ने विद्यार्थियों को यूथ एंड ईको क्लब के महत्व की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यालय में पृथ्वी, जल, वायु, आकाश और अग्नि नामक पांच सदनों का गठन कर प्रत्येक सदन को पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी।
वृक्षारोपण प्रभारी विमलेश कुमार वैष्णव ने बताया कि पौधारोपण के लिए गड्ढों की तैयारी पहले ही कर ली गई थी। हाल ही में हुई अच्छी वर्षा के चलते अनुकूल वातावरण मिलने पर सघन पौधरोपण सफलतापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर सभी ने संदेश दिया कि “आओ, हम सब मिलकर पेड़ लगाकर धरती मां को हरा-भरा और स्वर्ग समान बनाएं, क्योंकि प्रकृति ही जीवन का आधार है।”