ढ़ेलाणा विद्यालय में किया पौधरोपण

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को पौधारोपण किया गया । प्रधानाध्यापिका सरिता व्यास ने बताया कि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के मौके पर पौधारोपण किया गया । इस दौरान बिल्वपत्र, शिशम आदि कई पौधे लगाए गए । इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष बहादुर सिंह, गोवर्धन सिंह, नारायण जाट, किशन सिंह पुरावत, सांवरमल वैष्णव, गणेश दरोगा, राम सिंह आदि कई मौजूद रहे ।।