शिष्य ने की गुरु की पूजा लिया आशिर्वचन, गुरु महिमा पर झूमे भक्त

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर‍ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को गुरु-शिष्य का पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, शिष्यों ने गुरुदेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया । मनोकामना पूर्ण हनुमान जी धाम‍ चावंडिया में बुधवार को प्रातः हवन व अभिषेक किया गया ।

ढ़ेलाणा गांव में में चारभुजानाथ मंदिर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया, जिसमें प्रातः 11 बजे भजन कीर्तन शुरू हुआ, जिसमें देबी दास गोगास, भंवर दास खाचरोल, पोकर सिंह जोधपुर, नारायण सैन सोपुरा, संपत वैष्णव उम्मेदपुरा, श्याम दास हाथीपुरा, बालकिशन चौधरी सोपुरा, कान दास हाथीपुरा आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गुरु महिमा की प्रस्तुतियां दी, जिस पर भक्तगण भाव विभोर होकर नाचने झूमने लगे । चारभुजा नाथ का श्रृंगार कर सजावट की गई । वही शिष्यों ने गुरु महाराज महंत भंवर दास वैष्णव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वचन लिया, सायं को प्रसाद का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की गई ।।