BHILWARA

महुआ में गरबा नृत्य की धूम

महावीर वैष्णव महुआ

महुआ कस्बे में शारदीय नवरात्रि महोत्सव को लेकर गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। कस्बे में श्री राधे ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

श्री राधे ग्रुप मंडल की महिलाओं द्वारा रात 8 बजे मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर गरबा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गरबा नृत्य डांडिया रास के साथ ही कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस मौके पर श्री राधे ग्रुप मंडल की महिलाएं एंव कस्बे की महिलाओं ने भाग लिया।

गरबा नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला,पुरुष,बालक, बालिकाए पहुंच रहे हैं।इसके चलते कस्बे में चहल पहल बनी हुई हैं।वहीं कस्बे में रामदेव मंदिर के पास भी गरबा नृत्य का आयोजन चल रहा है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button