*केरिया पंचायत से माली (सैनी) महासभा ने किया ‘‘राजनीतिक जागरूकता अभियान’’ का शुभारंभ*
गुरला:-(बद्री लाल माली)आगामी दिनों में होने वाले पंचायतीराज व निकाय चुनाव में मतदान से पूर्व माली समाज के स्थाई विकास के लिए सही प्रत्याशी का चयन करें। ताकि समाज के साथ-साथ गांव/पंचायत का चहुमुखी विकास हो सके। यह विचार राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने ‘‘राजनीतिक जागरूकता अभियान’’ के शुभारंभ पर महासभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। माली ने समाज के वोटरों से अपील की है कि वे गुमराह करने वाले नेताओं के बहकावे में न आए। पंचायतीराज व निकाय चुनाव में मौका मिला है कि अपने मनपसंद प्रत्याशी को चुनाव करें जिससे माली समाज के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र का भी विकास कर सके। माण्डल तहसील की ग्राम पंचायत केरिया में महासभा की बैठक में राजनीतिक जागरूकता लाने के साथ-साथ उपस्थित लोगों को राजनीतिक जागरूकता अभियान से जुड़ने की शपथ दिलाई गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
महासभा के माण्डल तहसील अध्यक्ष बंशीलाल माली ने बताया कि बैठक में समाज के कई वक्ताओं ने भी समाज सुधार हेतु अपने सुझाव दिये तथा समाज के विकास के लिए एकजुट होकर व माली समाज को सहयोग करने वाले सही प्रत्याशी का चुनाव करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम से पूर्व महात्मा ज्योतिबा फूले के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मांडल तहसील अंतर्गत केरिया गाँव मे आयोजित विचार गोष्ठी में माली (सैनी) कर्मचारी एवं अधिकारी संस्था के जिला अध्यक्ष तोताराम शाखला, कन्हैयालाल गहलोत, मिठू लाल माली, लक्ष्मी लाल माली, सत्यनारायण माली, रूपलाल माली, गोपाल लाल माली, शंकर माली, मोतीलाल माली, रतन माली, प्रभु लाल माली, ईश्वर माली, महावीर माली, राजू माली, कालूराम माली, जानकी लाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
