BHILWARA

गौवंश के साथ क्रूरता का आरोप, विहिप-बजरंग दल ने थाने में दी रिपोर्ट


बिजौलियां ।
कस्बे में गौवंश के साथ क्रूरता का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड की ओर से थाना बिजौलिया में तीन युवकों के खिलाफ लिखित रिपोर्ट देकर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।


थाने में दी गई शिकायत में बताया गया कि 19 दिसंबर को दोपहर करीब 2 बजे गौसेवक भाजपा कार्यालय के पास बीमार गौवंश की तलाश में पहुंचे थे। इस दौरान एक बाड़े में गौवंश के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का आरोप सामने आया। मौके पर मौजूद एक गाय और बछड़े की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही गौसेवकों ने तीनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद से क्षेत्र में गौसेवकों एवं आमजन में भारी रोष व्याप्त है। संगठन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई है। वहीं पुलिस मामले की  जांच कर रही है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!