BHILWARA

*दिवंगत पत्रकार राठौड़ के परिवार को मिले आर्थिक सहायता भीलवाड़ा प्रेस सोसायटी ने मुख्यमंत्री से की मांग


भीलवाड़ा 20 दिसंबर / आसींद तहसील के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में कालियास ग्राम के रहने वाले दिवंगत पत्रकार भैरू सिंह राठौड़ की विधवा को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलवाने के लिए भीलवाड़ा प्रेस सोसायटी (रजि.) संस्था ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक विशेष आग्रह पत्र लिखकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है ।

प्रेस सोसायटी की ओर से लिखे गए पत्र में अध्यक्ष विश्वनाथ पाराशर एवं महासचिव शहजाद खान ने बताया कि 8 सितंबर 2025 को एक सड़क हादसे में पत्रकार राठौड़ का देहांत हो गया था , मृत्यु के पश्चात उसके परिवार में निराश्रित पत्नी और एक बेरोजगार पुत्र हैं जिन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ।
कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के  निजी सहायक द्वारा विधिवत कार्रवाई प्रारंभ कर आर्थिक सहायता दिलवाने के प्रयास शुरू किए गये है , इस अवसर पर *पत्रकार हित कमेटी* के अध्यक्ष महेंद्र ओरडिया भी उपस्थित थे ।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!