बड़लियास (रोशन वैष्णव)
महाराष्ट्र के नासिक जिले की सताना तहसील से सिंगोली श्याम चारभुजा धाम तक करीब 700 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर पहुंचे शिवराज गाडरी (मुरलिया) का समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया।
धाम पहुंचने पर गाडरी समाज के लोगों ने साफा पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, भाजपा युवा नेता भेरूलाल गाडरी, समाज सेवा समिति अध्यक्ष महेंद्र गाडरी, रामलाल गाडरी, सतू, कालू, दीपकजी, गोपाल, कैलाश, सीताराम तथा कमलेश गाडरी सहित गाडरी समाज के पदाधिकारी, गांव के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने शिवराज गाडरी की कठिन पदयात्रा की सराहना करते हुए इसे श्रद्धा, आस्था और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। स्वागत समारोह के दौरान चारभुजा धाम परिसर जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
