BHILWARA

बिजौलिया नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल



पंकज मंगल के ट्रांसफर के बाद अब तरुण शर्मा संभालेंगे EO की कमान

बिजौलिया – शुभम जैन । नगर पालिका बिजौलिया में अधिशासी अधिकारी के पद को लेकर चल रही अस्थायी व्यवस्था पर अब विराम लग गया है। 10 जुलाई को तत्कालीन EO पंकज मंगल के स्थानांतरण के बाद EO पद का अतिरिक्त प्रभार तहसीलदार ललित डीडवानिया को सौंपा गया था। अब नगर पालिका को नए अधिशासी अधिकारी के रूप में तरुण शर्मा मिल गए हैं।

तरुण शर्मा के बिजौलिया EO के रूप में कार्यभार संभालने के साथ ही नगर पालिका में प्रशासनिक कामकाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे शहरवासियों की नजरें अब नए EO पर टिकी हैं।

सड़क, सफाई, नालियों, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे नए EO के सामने बड़ी चुनौती होंगे। वहीं नगर के विकास कार्यों को गति देना और लंबित समस्याओं का समाधान कराना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!