BHILWARA

तेजा दशमी पर गुरला में निकाली शोभायात्राः युवाओं व महिलाओं ने किया नृत्य



गुरला (बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में तेजा दशमी के अवसर पर गुरला में सर्व समाज की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा में सबसे आगे धर्म पताका लिए चल रहे थे। इसके बाद डिजे के साथ विभिन्न झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोभायात्रा में वीर तेजाजी महाराज की झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र थी।

शोभा यात्रा गढ़ की गाटी तेजाजी चोक से शुरू होकर बाजार सहकारी समिति रेगर मोहल्ला मे रामदेव मंदिर जेन मंदिर बड़ा मंदिर बस स्टेंड सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए फुटवाड स्थित तेजाजी स्थानक पहुंची। शोभा यात्रा में युवतियां डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रही थे। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या सर्व में समाज के लोग मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!