BHILWARA

*अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़लियास पुलिस व DST की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*


बड़लियास (रोशन वैष्णव)
बड़लियास। क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बड़लियास पुलिस व DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सिंगपुरा रोड पर अवैध बजरी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।


पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया तथा मामले में प्रकरण दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल बजरंग लाल, कांस्टेबल संदीप स्वामी एवं कांस्टेबल हरिराम शामिल रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button