**
शोभायात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा, सौहार्द की अपील
असलम रंगरेज काछोला,
काछोला – आगामी 22 सितंबर 2026 को होने वाली जलझूलनी एकादशी पर्व को लेकर काछोला पुलिस थाने में सीएलजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
काछोला थाना अधिकारी बालकिशन शर्मा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में जलझूलनी एकादशी के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा कानून-व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में ठाकुर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी, भाजपा विधानसभा सहसंयोजक संदीप सोनी, गौशाला सचिव डॉ. एन.के. सोनी, प्रशासक प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई, अब्दुल सलाम रंगरेज, गोपाल मंत्री, वासुदेव पालीवाल,रामु गगराणी, एवं हाजी मोहम्मद साबिर रंगरेज सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन ने सभी से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
बैठक में पुलिस-प्रशासन एवं नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय के साथ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर दिया गया।
