BHILWARA

लाडपुरा चौकी पर पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षा सूत्र, भाजपा ने मनाया रक्षा बंधन

मांडलगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार थाना मांडलगढ़ की लाडपुरा चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ रक्षा बंधन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मंडल की कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढ्य, भाजपा महिला मंडल की कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ दीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!