BHILWARA

गणतंत्र दिवस पर दो पत्रकारों सहित 37 प्रतिभाओं का होगा सम्मान


बिजौलियां।
26 जनवरी को नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के नवीन भवन पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों, भामाशाहों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छता दूतों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति द्वारा कुल 37 प्रतिभाओं की पारितोषिक सूची जारी की गई है।

सूची के अनुसार कला एवं अभिनय के क्षेत्र में जयपुर में आयोजित इंडिया टॉप मॉडल सीजन-8 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली त्विषा नागौरी, आईआईटी गुवाहाटी में अध्ययनरत सूजल कोली, वीरगाथा प्रतियोगिता में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गणेश रैगर सहित कई विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।



खेल जगत में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय उपलब्धियां हासिल करने वाली तानिया मीणा, विनोद बंजारा, सोलंकी रावत, l अखिलेश बंजारा एवं अविनाश धाकड़ को भी पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में पद्माक्षी पुरस्कार प्राप्त करने वाली गर्वी सोनी एवं आशिया मंसूरी का भी सम्मान होगा।

समाजिक सेवा के क्षेत्र में निष्काम गौ सेवा तंत्र बिजौलियां, दिव्यजीवन हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी, सामाजिक कार्यकर्ता शंभू सिंह शक्तावत, भामाशाह सुगन लाल धाकड़ एवं प्यारचंद धाकड़ को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए चयनित किया गया है।



पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु दैनिक नवज्योति के संवाददाता नरेश कुमार धाकड़ एवं भीलवाड़ा फोकस के संवाददाता रमेश गुर्जर को उपखण्ड स्तरीय पारितोषिक प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त कृषि, विद्युत, शिक्षा, आयुष, चिकित्सा, एम्बुलेंस सेवा, नगर पालिका, स्वच्छता, निर्वाचन एवं प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिनमें कृषि पर्यवेक्षक, विद्युत विभाग के तकनीशियन, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, 108 एम्बुलेंस स्टाफ एवं स्वच्छता दूत शामिल हैं को भी सम्मानित किया जाएगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!