BHILWARA

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी का शाहपुरा दौरा कल



शाहपुरा  राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-तेजा दशमी कार्यक्रम 1 सितंबर 2025 को शाहपुरा, फुलिया कला,जहाजपुर द्वारा आयोजित जाट समाज के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी शिरकत करेंगे।कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट रामप्रसाद जाट के अनुसार होने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह और शोभायात्रा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी,विधायक रामस्वरूप लांबा, अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र जाट, अखिल मेवाड़ जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माधव लाल जाट, जिला अध्यक्ष रामेश्वर लाल जाट, संरक्षक जगदीश जाट, हीरालाल जाट, उदय लाल जाट,बनेड़ा पूर्व प्रधान गोपाल जाट सहित समाज के वरिष्ठ नजन व अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
आरएलपी पार्टी के सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल के भी कार्यक्रम में पहुंचने की प्रबल संभावना है।जाट छात्रावास शाहपुरा में कार्यक्रम से पूर्व तैयारी को लेकर समाज के लोगों ने व्यवस्था संबंधी अंतिम बैठक की।
तेजाजी महाराज की शोभायात्रा सुबह 11:00  बजे जाट छात्रावास से प्रारंभ होकर बालाजी की छतरी, सदर बाजार त्रिमूर्ति चौराहा, रामद्वारा प्रवेश द्वार से होते हुए उदयभान गेट से कलजीरी गेट होते हुए समापन जाट छात्रावास में होगा। जहां पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में दो घोड़े दो ऊंट तेजाजी महाराज की घोड़ी रथ, डीजे, तेजा गायन पार्टी, बैंड मस्क पार्टी, मंसूरी ढोल तेजाजी महाराज की झांकियां प्रदर्शित होगी।जाट समाज शाहपुरा के छात्रावास अध्यक्ष बना लाल जाट ने समाज बंधुओ को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!