Bhilwara News
लक्ष्मीखेड़ा पंचायत के नवीन भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार

बिजौलिया। ग्राम पंचायत लक्ष्मीखेड़ा के नवीन भवन में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सरपंच सुरेश भील, उपसरपंच कैलाश धाकड़ सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
समारोह में ग्राम विकास अधिकारी आनंद आलोरिया सहित ग्राम पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के विकास और जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की सहभागिता को लेकर उत्साह का माहौल रहा।



