Bhilwara News

सामूहिक हनुमान चालीसा से होगा राष्ट्र जागरण : महावीर प्रसाद

बिजौलिया के शिक्षाविद् घनश्याम सोनी ने दी कार्यक्रम की जानकारी, महावीर प्रसाद ने आंतरिक सुरक्षा के लिए सामूहिक आयोजन को बताया जरूरी

गुरुग्राम/बिजौलिया । सेक्टर-99ए में आयोजित राष्ट्र जागरण संगोष्ठी में महावीर प्रसाद ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एक सरल माध्यम है। उन्होंने गांवों, शहरों और कॉलोनियों में सप्ताह में एक दिन सामूहिक पाठ आयोजित कर लोगों को सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति विश्व को सही दिशा दिखाने की क्षमता रखती है। पश्चिमी जीवनशैली की नकल के बजाय भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बिजौलिया के शिक्षाविद् घनश्याम सोनी ने बताया कि संगोष्ठी की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और ओंकार मंत्र से हुई। इस दौरान मेघसिंह एवं अजय यादव ने अतिथियों का परिचय कराया। उपस्थित लोगों ने सोसाइटी में नियमित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा सामाजिक चेतना के लिए विभिन्न उत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!