Bhilwara News

भीलवाड़ा के दो युवाओं का राष्ट्रीय नेतृत्व में डंका, शशांक बिड़ला और राघव कोठारी निर्विरोध निर्वाचित

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी, गोवर्धन में हुआ पंचदश सत्र 2026-29 का निर्वाचनय पश्चिमांचल को मिले चार प्रमुख पद

भीलवाड़ा। मूलचन्द पेसवानी
प्रतिभा, संगठनात्मक क्षमता और युवा नेतृत्व के दम पर भीलवाड़ा के दो युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करते हुए शहर का गौरव बढ़ाया है। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की पंचदश सत्र (2026-2029) की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के शशांक बिड़ला और राघव कोठारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दोनों युवा गोवर्धन की पावन धरा पर 15 नवंबर को संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस उपलब्धि से भीलवाड़ा के माहेश्वरी समाज और युवा वर्ग में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है।


राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शशांक बिड़ला को राष्ट्रीय खेल मंत्री तथा राघव कोठारी को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री का दायित्व मिला है। संगठन के पंचदश सत्र के लिए हुए इस निर्वाचन में दोनों युवाओं का निर्विरोध चयन भीलवाड़ा की संगठनात्मक सक्रियता और युवा नेतृत्व की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
गोवर्धन में हुआ राष्ट्रीय निर्वाचन
15 नवंबर 2026 को श्री गिरिराज जी गोवर्धन की पावन धरा पर संगठन की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी (नागपुर) की गरिमामयी उपस्थिति में पंचदश सत्र 2026-2029 के पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अमित सारड़ा ने गोवर्धन में अंतिम निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।


राष्ट्रीय टीम में इन्हें मिली जिम्मेदारी
नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जयपुर के अनुज सोनी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुंबई के पुष्पक लढ़ा को राष्ट्रीय महामंत्री, अकोला के सागर लोहिया को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वाणिज्यक मंत्री, हैदराबाद के सुनील सोनी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा हुबली के वैभव भूतड़ा को राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री निर्वाचित किया गया है।
वहीं भीलवाड़ा के शशांक बिड़ला को राष्ट्रीय खेल मंत्री और राघव कोठारी को राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री का दायित्व मिला है।
पश्चिमांचल को मिला चार पदों पर प्रतिनिधित्व
इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पश्चिमांचल का प्रतिनिधित्व भी उल्लेखनीय रहा। क्षेत्र से चार पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली है। इनमें जयपुर के अनुज सोनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीलवाड़ा के शशांक बिड़ला राष्ट्रीय खेल मंत्री, कोटा के अविनाश अजमेरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भीलवाड़ा के राघव कोठारी राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए हैं।
इस तरह पश्चिमांचल के चार प्रतिनिधियों में दो महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भीलवाड़ा के युवाओं को मिली हैं। यह उपलब्धि शहर के लिए विशेष गौरव का विषय बन गई है।
युवा नेतृत्व से बढ़ेंगी संगठन की गतिविधियां
राष्ट्रीय संगठन में खेल और संयुक्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भीलवाड़ा के युवाओं की नियुक्ति से समाज के युवा वर्ग में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपेक्षाएं जुड़ी हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी ने एक बार फिर साबित किया है कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय युवा अपनी प्रतिभा और संगठनात्मक सहभागिता के बल पर राष्ट्रीय मंच पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शशांक बिड़ला और राघव कोठारी के निर्वाचन से भीलवाड़ा का माहेश्वरी समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!