BHILWARA

बिजोलिया में तालाब में छलांग लगाकर चोर ने की बचने की कोशिश, पुलिस जीप ड्राइवर भी कूदा , बीच पानी में दबोचा गया चोर

बिजौलिया। विजय सागर तालाब किनारे आज फिल्मी अंदाज़ का नज़ारा देखने को मिला, जब चोरी के इरादे से आए युवक ने पुलिस को देखकर पानी में छलांग लगा दी। मगर पुलिस की फुर्ती और हिम्मत के आगे उसकी सारी चालाकी धरी रह गई। मौके पर मौजूद पुलिस जीप ड्राइवर रमेश ने बिना एक पल गँवाए तालाब में कूदकर बीच पानी में आरोपी को दबोच लिया, जबकि अन्य पुलिसकर्मी नाव लेकर पहुंचे। पुलिस ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया गया।

👇 वीडियो देखे 👇

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक प्रकाश बंजारा निवासी कंवरपुरा 25 वर्ष डाबी मोहल्ला निवासी है, जो नकबजनी और चोरी सहित पूर्व में 5-6 मामलों में पहले से वांछित है। शुक्रवार को सूचना मिली रही की युवक किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक़ में है । इस दौरान पेट्रोलिंग करते हुए प्रकाश संदिग्ध हालात में दिखा। पुलिस को देखते ही वह भागा और पीछा करते समय विजय सागर तालाब तक पहुंच गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पानी में छलांग लगाई, लेकिन जीप ड्राइवर रमेश की त्वरित कार्रवाई ने उसकी योजना नाकाम कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से ताले तोड़ने के औजार भी बरामद किए हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!