BHILWARA

राजस्थान राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर काछोला में श्री द्वारकाधीश सामुदायिक गौशाला में हुआ गौ पूजन


विक्रम सिंह @काछोला

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरकार एवं विभागीय निर्देशों की पालना करते हुए गौ तीर्थ द्वारिकाधीश सामुदायिक गौशाला काछोला में गौ माता का विधिवत पूजन किया गया  कार्यक्रम में गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश दिया गया इस अवसर पर नायब तहसीलदार से तहसीलदार पद पर पदोन्नत हुए कैलाश चंद्र मीणा, भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष भैरूलाल मंत्री, विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नेता संदीप माहेश्वरी, गौशाला व्यवस्थापक ठाकुर वंश प्रदीप सिंह सोलंकी, निवर्तमान उप प्रधान बंटी धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण बलाई डॉक्टर एन के सोनी,जीएसएस अध्यक्ष लादू लाल धाकड़, राजकीय पशु चिकित्सालय काछोला के प्रभारी मोहम्मद यूनिस कुरैशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

कार्यक्रम में भामाशाह शंकर लाल मुंदड़ा, समाजसेवी अमर सिंह सोलंकी, भगवान मंत्री, कैलाश छीपा, जीएसएस डायरेक्टर कन्हैया लाल धाकड़, द ब्रेन वैली मॉडर्न स्कूल काछोला के डायरेक्टर, विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी, गौशाला के असिस्टेंट सेक्रेट्री प्रीतम सोनी, समाजसेवी रतनलाल सोनी, रामचंद्र तिवाड़ी, प्रेमचंद धोबी सहित बड़ी संख्या में गौभक्तों की सहभागिता रही अतिथियों ने गौशाला की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए गौ सेवा को सामाजिक दायित्व बताया अंत में गौ माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button