BHILWARA

गुरला में स्वतन्त्रता दिवस पर विधालय के विधार्थीयो ने गीतों व नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया


गुरला में 79 वा स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को गुरलां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में  देशभक्ति रंगों से सराबोर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और लोक संस्कृति से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया

श्रवण गुर्जर सरपंच गुरलां, विनोद कुमार सोनी सचिव, नीलम पारीख प्रिंसिपल, सत्यनारायण सेन विधायक प्रतिनिधि, रामचंद् सुवालका , महाराज पुनित दास जी टेकरी के बालाजी गुरलां कन्हैया लाल गुर्जर, पंडित राजेश कुमार शर्मा,  इन्द्र मल माली, शंकर लाल माली , अंकित माथुर, आदि मौजूद थे



इस दौरान सभी ने बालक बालिकाओं की प्रस्तुति की सराहना की। इन बालक बालिकाओं ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम के भाव का बहुत सुंदर परिचय दिया। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। ऐसा लगा गीत पर झूमते बच्चों की आंखें मानो राष्ट्र निर्माण में सनातन धर्म को अपने योगदान देने की लालसा को परिलक्षित कर रही थी।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ,  सीनियर बालिका विद्यालय, सरस्वती विद्या निकेतन, सजन विद्यापीठ गुरला के के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं परेड आदि कार्यक्रम में हिस्सा लिया

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!