BHILWARA

अपराधियों के लिए खौफ़, जनता के लिए भरोसा — बिजौलिया पुलिस का हुआ सम्मान

बिजौलिया। “पुलिस का नाम सुनते ही अपराधियों की नींद उड़ जाती है और जनता के चेहरे पर सुकून लौट आता है” — यही तस्वीर इन दिनों बिजौलिया में दिख रही है। थाना अधिकारी लोकपाल सिंह के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और जनता से आत्मीय जुड़ाव ने पुलिस को आमजन की ढाल और सहयोगी बना दिया है। इसी सकारात्मक बदलाव को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर कस्बेवासियों ने थाने में पहुंच पुलिस का भव्य स्वागत व सम्मान किया।

शुक्रवार को थाना परिसर में कस्बेवासियों ने थानाधिकारी सिंह और पुलिस जवानों को दुपट्टा व मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र सिंह राजौरा ने बताया कि बिजोलिया में थानाधिकारी सिंह की तैनाती के बाद चोरी, चैन स्नैचिंग, मादक पदार्थ तस्करी जैसे अपराधों में गिरावट आई है और पुराने मामलों का त्वरित निस्तारण हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव की कमांड में जिलेभर में अपराधियों में भय और जनता में विश्वास का माहौल कायम हुआ है। पुलिस की सख्ती अब अपराधियों के लिए चेतावनी और आमजन के लिए सुरक्षा का प्रतीक बन गई है।

सम्मान कार्यक्रम में पंकज विजय, नरेश सोनी, अंकित तिवारी, भवानी शंकर शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, राजेंद्र सिंह तंवर, वेद प्रकाश तिवारी, सुनील बाकलीवाल, ललित तांगड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!