BHILWARA

यक्षणी माता मंदिर चोरी का खुलासा, चांदी के मुकुट व नकदी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मांडल। पुलिस ने मांडल कस्बे के यक्षणी माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी की पहचान पहुना राशमी निवासी देवीलाल रावत के रूप में हुई है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, 19 जून की रात मंदिर बंद करने के बाद पुजारी घर चला गया । अगले दिन सुबह जब मंदिर खोला गया तो मुख्य गेट, निज मंदिर और कार्यालय के ताले टूटे मिले। दानपात्र से नकदी, सीसीटीवी डीवीआर और माताजी के सिर पर चढ़े चांदी के दो मुकुट चोरी हो गए थे। चोरी गए मुकुटों का वजन करीब 750 ग्राम था।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे करीब 20 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सुराग मिलने पर आरोपी देवीलाल रावत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली और उसके पास से गलाई हुई चांदी 714 ग्राम , सीसीटीवी डीवीआर व एंटेना बॉक्स बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button