BHILWARA

भिवानी हरियाणा की मनीषा वैष्णव हत्या प्रकरण में शीघ्र न्याय एवं दोषियों परकठोर कार्यवाई हेतु दिया ज्ञापन


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा क्षेत्र के समस्त वैष्णव समाज द्वारा उपखण्ड अधिकारी को
ज्ञापन प्रस्तुत किया गया जिसमें भिवानी (हरियाणा) की नर्सिग छात्रा मनीषा वैष्णव की
बेरहमी से हत्या नें पुरे समाज को झकझोर दिया है। 11 अगस्त 2025 को मनीषा नर्सिग
कॉलेज एडमिशन हेतु घर से निकली, लेकिन 13 अगस्त को उसका शव सिंघानी गांव के
खेतों में मिला। गले पर गहरे घाव और संदिग्ध परिस्थितियों नें हत्या की आशंका को बल
दिया।इसके बावजूद हरियाणा पुलिस नें मामले को आत्महत्या बतानें का प्रयास किया।
परिवार ने कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई। भारी विरोध और
आंदोलन के बाद अंततः सरकार ने मामलें की जांच की घोषणा की, किंतु अब तक दोषियों पर ठोस कार्यवाई नहीं हो सकी है। यह घटना केवल एक परिवार की पीडा नहीं बल्कि पुरें वैष्णव समाज की अस्मिता और सुरक्षा का प्रश्न है। यदि हमारी बेटिया ही
सुरक्षित नहीं है तो समाज का विश्वास प्रशासन और शासन से उठ जाएगा।
अतः हम समस्त वैष्णव समाज शाहपुरा एकजुट होकर यह मांग करतें है कि मनीषा वैष्णव हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच शीघ्र शुरू कर दोषियों को कडी से कडी सजा दी जाए।हरियाणा प्रशासन की लापरवाही कि जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों को दी जाए।पीडित परिवार को 2 करोड का मुआवजा राजकीय सेवा में नियुक्ति एवं सुरक्षा
प्रदान की जाए।देशभर में महिलाओं की सुरक्षा हेतु ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाए। इस ज्ञापन के दौरान बसंत कुमार वैष्णव देव खेड़ा, सत्यनारायण वैष्णव प्रताप पुरा, योगेंद्र वैष्णव शाहपुरा, शहर अध्यक्ष महावीर वैष्णव शाहपुरा, अनिल वैष्णव डाबला चांदा, सीताराम वैष्णव, मिश्रा दास वैष्णव दौलतपुरा, दिलखुश वैष्णव रायपुर, यसुदास  वैष्णव श्यामपुरा, लक्ष्मण वैष्णव, सरस लक्ष्मण वैष्णव, कपिल निंबारक, सुरेश वैष्णव शाहपुरा, भेरूलाल वैष्णव डाबला चांदा, कैलाश वैष्णव दौलतपुरा, शैतान वैष्णव देव खेड़ा, राहुल वैष्णव शाहपुरा, उदयलाल, मुन्नालाल, शंकर, मुकेश एवं समस्त वैष्णव बैरागी समाज शाहपुरा उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!