BHILWARA

बिजोलिया के पास NH-27 पर बे-ढके डम्पर बने मुसीबत, उड़ती धूल से वाहन चालक परेशान



बिजोलिया(, नरेश धाकड़ )   राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर खुले में रेत और मिट्टी बजरी लेकर दौड़ते डम्पर आम वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। तिरपाल से बिना ढके ये डम्पर जब सड़क पर 60-70 की रफ्तार से दौड़ते हैं तो पीछे चल रहे दुपहिया और कार सवारों पर रेत-मिट्टी की बौछार पड़ती है। वही खनन क्षेत्र होते हुए की मिट्टी दोवन के सात ही रॉन्ग साइड में चलते डंपरों से भी बढ़ रहा है खतरा    
तेज रफ्तार डम्पर से उड़ती धूल के              कारण पीछे चल रहे वाहनों का विजिबिलिटी जीरो हो जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
छोटी बजरी उछलकर कारों के शीशे और बाइक सवारों की आंखों में लग रही है।
सड़क पर गिरी रेत फिसलन का कारण बन रही है चालकों की अपील
स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार रेत-बजरी को तिरपाल से ढककर ले जाना अनिवार्य है, लेकिन अधिकतर डम्पर चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इससे न केवल प्रदूषण बढ़ रहा है, बल्कि NH-27 पर रोजाना जाम और हादसों की आशंका भी बनी रहती है।  प्रशासन से मांग
वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने जिला परिवहन अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि NH-27 पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। बे-ढके डम्परों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और जुर्माने की कार्रवाई हो, ताकि नियमों का पालन हो सके और सड़क पर सफर सुरक्षित बने।                               
नियम क्या कहते हैं
मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 194 के तहत बिना तिरपाल के निर्माण सामग्री ले जाने पर 20,000 रुपये तक जुर्माना या वाहन जब्त करने का प्रावधान है। इसके बावजूद NH-27 पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!