BHILWARA

जिला स्पेशल टीम और मंगरोप पुलिस की कार्रवाई , अवैध बजरी खनन में लिप्त पांच वाहन जब्त


भीलवाड़ा। अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम और थाना मंगरोप पुलिस ने मंगलवार को संयुक्त कार्रवाई कर धांगडास के पास बनास नदी में दबिश देकर अवैध खनन और परिवहन में लिप्त दो पोकलेन मशीन, एक डंपर, एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को मौके पर जब्त किया।



जिला स्पेशल टीम प्रभारी राजपाल सिंह, उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को पकड़ा। इसके बाद माइनिंग विभाग की टीम को बुलाकर जप्ती की कार्रवाई की गई है । पुलिस ने जप्त वाहनों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!