BHILWARA

शाहपुरा एडीएम के पद पर ओपी मीणा ने संभाला कार्यभार

शाहपुरा-पेसवानी
शाहपुरा जिले के हटने के बाद प्रशासनिक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत शाहपुरा में नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) के रूप में ओपी मीणा ने कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को एडीएम कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर कार्यवाहक एडीएम राजकेश मीणा एवं प्रशासनिक अधिकारी धमेंद्र ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद एडीएम ओपी मीणा ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और आमजन को उसका लाभ समय पर उपलब्ध कराना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। मीणा ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम आदमी को राहत समय पर मिले, इसलिए हर स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम किया जाएगा।
एडीएम के पदभार ग्रहण करने से शाहपुरा क्षेत्र के लोगों में उम्मीद की नई किरण जगी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिले के हटने के बाद प्रशासनिक तंत्र में आई कमी को दूर करने के लिए अब नए अधिकारी के रूप में ओपी मीणा की तैनाती से विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनसमस्याओं का निस्तारण तेजी से हो सकेगा।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!