BHILWARA

शाहपुरा में होगा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव


शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी श्री परशुराम जी की प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन आगामी 5 अक्टूबर 2025,  को परशुराम सर्किल, कॉलेज के सामने, भीलवाड़ा रोड, शाहपुरा में बड़े धूमधाम से किया जाएगा।


यह जानकारी आयोजन समिति ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन विप्र सेवा एवं सर्व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
समाज की महिलाएं घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर सभी ब्राह्मण परिवारों को सपरिवार आमंत्रित कर रही हैं। समिति ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से इस अवसर पर उपस्थित होकर धर्म प्रभावना एवं आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!