BHILWARA

सूरज ब्रह्मभट्ट आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई


शिक्षक निलंबित, संविदा कर्मी की सेवाएं समाप्त

बिजौलिया। राणा जी का गुढ़ा निवासी सूरज ब्रह्मभट्ट की आत्महत्या के मामले में जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक संजय जैन को निलंबित कर दिया और संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर पिंटू रेगर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।



गौरतलब है कि 14 अगस्त को सूरज ब्रह्मभट्ट ने मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खाकर जीवन समाप्त कर लिया था। मरने से पहले उसने पत्नी को सुसाइड मैसेज भेजकर संजय जैन और पिंटू रेगर को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। सूरज ने बताया था कि वह लंबे समय तक मॉडर्न उच्च प्राथमिक विद्यालय, कास्या में कार्यरत था और बाद में स्वयं का स्कूल खोलने की प्रक्रिया में लगा हुआ था। जिसमे ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पिंटू रेगर फाइल समय पर आगे नहीं बढ़ा रहा था और शिक्षक संजय जैन लगातार धमकियां दे रहा था।

घटना के बाद परिवार ने दोनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) रामेश्वर लाल बाल्दी ने संजय जैन को निलंबित कर दिया। चित्तौड़गढ़ एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ने पिंटू रेगर की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं। थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा अनुसंधान अभी जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!