BHILWARA

बारिश से संतोकपुरा डूबा, नाव में बैठा डॉग बना आकर्षण का केंद्र


भीलवाड़ा। जिले में बीती रात हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। नेशनल हाईवे के पास स्थित संतोकपुरा ग्राम पंचायत पूरी तरह जलमग्न हो गई। यहां का नजारा देख लोग हैरान रह गए जब पानी से भरी सड़कों पर नाव चलती दिखाई दी और उस नाव में एक डॉग सवार था।


नाव को एक युवक आगे से खींच रहा था जबकि दूसरा युवक करीब 2 से 3 फीट भरे पानी में पैदल चलकर मदद कर रहा था। यह दृश्य देखने वालों के लिए कौतूहल का विषय बन गया और लोग मोबाइल में कैद करने लगे।



बारिश से PWD विभाग का दफ्तर और PM श्री राजकीय विद्यालय परिसर भी दरिया में तब्दील हो गया। बंद दरवाजों तक पानी भर गया और शिक्षकों व कर्मचारियों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!