BHILWARA

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का भाजपाइयों ने किया स्वागत अभिनंदन

भीलवाड़ा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के भीलवाड़ा आगमन के अवसर पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं सांसद दामोदर अग्रवाल के सान्निध्य में स्वागत अभिनंदन किया।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को पगड़ी एवं केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर भाजपा कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। उन्हें श्रीनाथजी की तस्वीर भी भेंट की गई।देवनानी ने विधानसभा में पेपरलेस कार्यवाही सहित किए गए नवाचारों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, जिला मंत्री गोपाल तेली, जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी, जिलाध्यक्ष प्रवास प्रमुख मनोज बुलानी, जिला सोशल मीडिया संयोजक अजित केसावत, सहसंयोजक आकाश मालावत, ऋतु शेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह राव, रामपाल चौधरी, शशांक बिड़ला, सागर माली, तरुण सोमानी, दिनेश माली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!