BHILWARA

चांदजी की खेड़ी में गूंजा खेलों का जज़्बा, कबड्डी प्रतियोगिता की रंगारंग शुरुआत


सलावटिया। विकास जैन
गांवों की मिट्टी से उठकर खेल का मैदान जब जोश से भरता है तो उत्साह का नजारा ही अलग होता है। ऐसा ही माहौल सोमवार को चांदजी की खेड़ी स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिला, जहां 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (14 वर्ष आयु वर्ग छात्र/छात्रा) का आगाज हुआ।


उद्घाटन समारोह में विधायक प्रतिनिधि जगदीश खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। अध्यक्षता बिजौलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने की। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और कड़ी मेहनत का नाम है, बच्चों को इसे जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र राजोरा विशिष्ट अतिथि रहे।


इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।



प्रतियोगिता का पहला मैच शाहपुरा ब्लॉक के अरवड ग्राम और कोटड़ी ब्लॉक के ककरोलिया घाटी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें ककरोलिया घाटी की टीम ने जीत दर्ज की।

समारोह में पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा, भाजपा नेता जगदीश पुरी, अमरचंद, मुरली बंजारा, सरपंच संघ अध्यक्ष मोहनलाल धाकड़, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पार्वती मेघवाल, सीबीओ कन्हैया लाल शर्मा, प्रधानाध्यापक गोपाललाल, मीडिया प्रभारी विकास जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक कमलेश सोनी ने किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!